Searching क्या है।
Searching एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी Value की Position को डाटा संरचना में से खोजा जाता है। वह डेटा संरचना List या Array कुछ भी हो सकता है। अगर Search की गई Value मिल जाती है तो Search सफल हो जाता है। और अगर Value नही मिलती है तो Search असफल हो जाता है। यह एक या एक से अधिक Condition को Satisfy करता है।Searching के प्रकार।
Searching मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है।1- Linear Search
2- Binary Search
1. Linear Search
Linear Search में Search की प्रक्रिया डाटा संरचना के 1st Element से शुरू होता है। और तब तक चलता रहता है जब तक कि Search की गई Value मिल नही जाती है। इसकी Complexity O(n) होती है। इसको Sequential Search भी कहा जाता है।उदाहरण के लिये -
अगर Linear Search द्वारा किसी डाटा संरचना में से 30 को Search करना है। जैसा कि ऊपर चित्र में दिया गया है। तो इस Searching प्रक्रिया में Searching डाटा सरंचना के 1st Element से शुरू होता है। और तब तक चलता रहता है। जब तक कि 30 मिल नही जाता है। जहा 30 मिला, वही Result मिल जायेगा।इसे भी पढ़ें।
1. Algorithm क्या है। Algorithm के उदाहरण बताइये।
2. Flowchart क्या होता है। Flowchart के प्रकार बताइये।
3. Data Structure क्या है। Data Structure कितने प्रकार के होते हैं।
2. Binary Search
Binary Search में Search की प्रक्रिया डाटा संरचना के Middle Element से शुरू होता है। अर्थात डाटा सरंचना को पहले मध्य से दो भागों में विभाजित किया जाता है। फिर यह पता लगाया जाता है कि Search की गई Value किस भाग में है। फिर उसी भाग में Search किया जाता है। यह Search हमेशा Sort की गई डाटा संरचना पर ही कार्य करता है। इसकी Complexity O(log2n) होती है। इसको Half-Interval Search भी कहा जाता है।उदाहरण के लिये -
अगर Binary Search द्वारा किसी डाटा सरंचना में से 35 को Search करना है। जैसा कि ऊपर चित्र में दिया गया है। तो इस Searching प्रक्रिया में सबसे पहले डाटा सरंचना को Sort किया जाता है। फिर उसको मध्य से दो भागों में विभाजित किया जाता है। जिससे यह पता चल जाता है कि 35 किस भाग में है। फिर उसी भाग में 35 Search किया जाता है। जहा 35 मिला वही Reault मिल जायेगा।Linear Search और Binary Search में अन्तर।
Linear Search और Binary Search में निम्नलिखित अन्तर होता है।No | Linear Search | Binary Search |
---|---|---|
1 | Linear Search में Search की प्रक्रिया List के 1st Element से शुरू होता है। | Binary Search में Search की प्रक्रिया List के Middle Element से शुरू होता है। |
2 | Linear Search में List को Sort होना जरूरी नही है। | Binary Search में List को Sort होना जरूरी है। |
3 | Linear Search कम Efficient होता है। | Binary Search अधिक Efficient होता है। |
4 | Linear Search की Complexity O(n) होती है। | Binary Search की Complexity O(log2n) होती है। |
5 | Linear Search में थोड़ा अधिक समय लगता है। | Binary Search में थोड़ा कम समय लगता है। |
6 | Linear Search को Sequential Search भी कहा जाता है। | Binary Search को Half-Interval Search भी कहा जाता है। |
Post a Comment