इस ब्लॉग में सेटेलाइट क्या होता है। सेटेलाइट कितने प्रकार के होते है। कित्रिम सेटेलाइट के Orbit तथा कित्रिम सेटेलाइट कितने प्रकार के होते है। इन सब के बारे में जानने की कोशिश करते है।

Satellite क्या होता है।

सेटेलाइट अन्तरिक्ष में एक Object होता है। जो दूसरे बड़े Object के चारों ओर परिक्रमा चक्कर लगाती है। यह प्राकृतिक और कित्रिम दो प्रकार के होते है। जैसे- चन्र्दमा एक प्राकृतिक सेटेलाइट है। तथा ISS (International Space Station) एक कित्रिम सेटेलाइट है। और ये दोनो पृथ्वी की परिक्रमा करते है। सेटेलाइट को हिन्दी में उपग्रह कहते है।

Satellite के प्रकार।

सेटेलाइट दो प्रकार के होते है।
1- प्राकृतिक सेटेलाइट
2- कित्रिम सेटेलाइट

1. प्राकृतिक सेटेलाइट

ऐसे सेटेलाइट जिसको प्राकृतिक ने बनायी है। जो किसी ग्रह की परिक्रमा करते है। प्राकृतिक सेटेलाइट कहलाते है। जैसे- चन्र्दमा।

2. कित्रिम सेटेलाइट

ऐसे सेटेलाइट जिसको मनुष्यो ने बनाकर अपने किसी उद्देश्य के लिये पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किये है। कित्रिम सेटेलाइट कहलाते है। जैसे- जीसैट, PSLV, Titan, स्पुतनिक तथा ISS (International Space Station) इत्यादि।

कित्रिम Satellite के Orbit

कित्रिम सेटेलाइट के तीन Orbit होते है।
1- Low Earth Orbit
2- Medium Earth Orbit
3- High Earth Orbit

1. Low Earth Orbit

इसकी ऊँचाई लगभग 180 Km से 2000 Km तक होती है। इस Orbit में Earth Obervation जैसे सेटेलाइट स्थापित किये जाते है। जो पृथ्वी के सबसे नजदीक होते है। यह पृथ्वी को Scan कर सकते है। और पृथ्वी का Image भी ले सकते है। पृथ्वी के सबसे नजदीक होने के कारण इस Orbit के सेटेलाइट पृथ्वी का ज्यादा चक्कर लगाते है।

2. Medium Earth Orbit

इसकी ऊँचाई लगभग 2000 Km से 35786 Km तक होती है। इस Orbit में Navigation जैसे सेटेलाइट स्थापित किये जाते है। अर्थात GPS का उपयोग इसी Orbit के सेटेलाइट से किया जाता है।

3. High Earth Orbit

इसकी ऊँचाई लगभग 35786 Km से ऊपर तक होती है। पृथ्वी के सबसे दूर होने के कारण इस Orbit के सेटेलाइट पृथ्वी का कम चक्कर लगा पाते है। इस Orbit में संचार और मौसम के सम्बंधित सेटेलाइट स्थापित किये जाते है।

कित्रिम Satellite के प्रकार।

कित्रिम सेटेलाइट उपयोग के आधार पर निम्नलिखित प्रकार के होते है। जो नीचे दिये गये है।

1. Anti Satellite Weapon

यह ऐसे सेटेलाइट होते है, जो दुश्मन के सेटेलाइट और अंतरिक्षयानों को खोज निकलने के लिये Design किये गये होते है। इनके पास मिसाइल और अन्य प्रकार के हथियार मौजूद होते है। ऐसे सेटेलाइट को Killer Satellite भी कहा जाता है।

2. Navigation Satellite

यह ऐसे सेटेलाइट होते है जिनका उपयोग जहाजों, वाहनों और मोबाइल की स्थिति और रास्तो को Navigate कराने के लिये किया जाता है। हमारे मोबाइल में GPS (Global Positioning System) इसी सेटेलाइट की सहायता से कार्य करता है।

3. Communication Satellite

यह ऐसे सेटेलाइट होते है जो Transponder के माध्यम से रेडियो Communication संकेतो को प्रसारित और प्रवर्धित करते है। इनका उपयोग टेलीविजन, टेलीफोन, रेडियो, इंटरनेट और सैन्य अनुप्रयोग के लिए किया जाता है।

4. Reconnaissance Satellite

यह ऐसे सेटेलाइट होते है जिनका उपयोग सैन्य या खुफिया अनुप्रयोग के लिये किया जाता है। अर्थात इनका उपयोग अन्य देशो की जासूसी करने के लिये तथा सैन्य गतिविधियो पर खुफिया जानकारी प्राप्त करने के लिये किया जाता हैं। ये सेटेलाइट अन्तरिक्ष में मिसाइल Launch होने का भी पता लगा सकते है।

5. Bio Satellite

यह ऐसे सेटेलाइट होते है जो बाहरी अन्तरिक्ष में पौधो तथा जानवरो को ले जाने के लिये Design किये गये होते है। इनका उपयोग जैविक पदार्थो पर अन्तरिक्ष के प्रभावो का Research करने के लिए किया जाता है।


6. Astronomical Satellite

यह ऐसे सेटेलाइट होते है जिसमे बहुत बड़ा दूरबीन लगा होता है। इनका उपयोग दूर के ग्रहो, आकाशगंगाओ तथा अन्य बाहरी अन्तरिक्ष वस्तुओ के अवलोकन के लिये किया जाता है।

7. Earth Obervation Satellite

यह ऐसे सेटेलाइट होते है जो हमारे पर्यावरण की निगरानी और पर्यावरण की सुरक्षा करने में हमारी मदद करते है। इन सेटेलाइट का उपयोग बड़ी संख्या में पृथ्वी के क्षेत्रो पर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिये किया जाता है।

8. Space Station

यह ऐसा स्टेशन होता है जिसका उपयोग वैज्ञानिको द्वारा बाहरी अन्तरिक्ष में लम्बे समय तक रहकर किसी शोध पर काम करना होता है। क्योकि बहुत से ऐसे शोध होते है जो पृथ्वी की सतह पर सम्भव नही होते है। इसको Orbital Station भी कहा जाता है।

9. Weather Satellite

यह ऐसे सेटेलाइट होते है जिनका उपयोग पृथ्वी पर मौसम और जलवायु की निगरानी के लिये अन्तरिक्ष में तैनात किया जाता है। मौसम विभाग द्वारा मौसम का पूर्वानुमान या भविष्यवाणी इसी सेटेलाइट की सहायता से किया जाता है।

Post Comment

Previous Post Next Post