इस ब्लॉग में NodeJs क्या है। NPM क्या है। NodeJs का उपयोग कहाॅ कहाॅ होता है। तथा NodeJs की विशेषताये और नुकसान क्या होता है। इन सब के बारे में जानने की कोशिश करते है। आशा करते है कि यह ब्लॉग आपको पसन्द आयेगा।

NodeJs क्या है।

NodeJs एक Server Side JavaScript का Runtime Environment है। यह Free और Open Source है। इसको Ryan Dahl ने 2009 में विकसित किया था। यह Google Chrome के JavaScript (V8) इंजन पर बना है। यह कोई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नही है। NodeJs की सहायता से JavaScript के Code को ब्राउजर से बाहर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अर्थात् Server पर भी Run कराया जा सकता है। NodeJs का इस्तेमाल Netflix, Uber, GoDaddy और PayPal जैसी बड़ी बड़ी कंपनिया कर रही है। इसकी Official वेबसाइट https://nodejs.org/en है।

NPM क्या है।

NPM का पूरा नाम Node Package Manager होता है। यह JavaScript प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के लिये Package Manager है। यह दुनिया की बहुत बड़ी सॉफ्टवेयर Library है। NPM को Isaac Z. Schlueter ने विकसित किया था। इसको जनवरी 2010 में Release किया गया था। इसका Official वेबसाइट https://www.npmjs.com है। कम्प्यूटर में NodeJs को Install करने के बाद NPM को CLI द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

NodeJs के उपयोग।

Node Js का उपयोग कई जगहो पर होता है। लेकिन उनमें से कुछ इस प्रकार है।
1- Real Time Chat Application में।
2- Single Page Application में।
3- IoT (Internet Of Thinks) Device में।
4- Streaming Application में।
5- Remote Collaboration Tools में।
6- JSON APIs पर आधारित Application में।

NodeJs की विशेषताएं।

NodeJs की निम्नलिखित विशेषताये हाेती है।
1- NodeJs में सारे API Asynchronous होते है। इसमें NodeJs API को Call करने के बाद उससे मिलने वाला डाटा का इंतजार नही करता है।
2- NodeJs मुफ्त और Open Source है।
3- यह Google Chrome के JavaScript (V8) इंजन पर बना है। इसलिये इसमें Code का Execution काफी तेजी से होता है।
4- NodeJs डाटा को Application से Chunks में भेजता है। इससे डाटा Buffer नही करता है।
5- इसका उपयोग Windows, Linux और Mac OS सहित कई ऑपरेटिंग सिस्टम पर किया जा सकता है।
6 NodeJs के द्वारा विकसित Application Scalable होते है।


NodeJs के नुकसान।

Node Js की निम्नलिखित नुकसान इस प्रकार है।
1-NodeJs की सबसे बड़ी समस्या Unstable API है।
2- इसकी लाइब्रेरी Support सिस्टम मजबूत नही है।
3- NodeJs में विकसित Application के Code को Maintain करना थोड़ा कठिन होता है।

Post Comment

Previous Post Next Post