इस ब्लॉग के माध्यम से हम द्रव्यमान और भार क्या होता है। इन दोनो में सम्बन्ध क्या है। तथा इन दोनो में अन्तर क्या होता है। यह जानने की कोशिश करते है। अगर इस विषय के सम्बंधित में आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेट कर सकते है।

द्रव्यमान क्या होता है।

किसी वस्तु में उपस्थित पदार्थ की मात्रा या परिमाण को द्रव्यमान कहा जाता है। इसका मान पृथ्वी, उपग्रह, अन्तरिक्ष या अन्य ग्रहो पर सभी जगह समान होता है। द्रव्यमान एक अदिश राशि है। क्योकि इसमें दिशा नही होता है। द्रव्यमान को अंग्रेजी में Mass कहते है। इसका मान कभी शून्य नही हो सकता है। द्रव्यमान का SI मात्रक किलोग्राम होता है।

भार क्या होता है।

पृथ्वी किसी वस्तु को अपनी केन्द्र की ओर जिस आकर्षण बल से खींचती है। उसे उस वस्तु का भार कहते है। भार का मान भिन्न-भिन्न जगहो पर भिन्न-भिन्न होता है। क्योकि गुरुत्वाकर्षण बल का मान सभी जगह समान नही होता है। भार को अंग्रेजी में Weight कहते है। यह एक सदिश राशि है। इसमें परिमाण और दिशा दोनो होता है। भार का SI मात्रक न्यूटन होता है।

द्रव्यमान और भार में सम्बन्ध।

भार = द्रव्यमान × गुरूत्वीय त्वरण
किसी वस्तु का भार गुरूत्वीय त्वरण के ऊपर निर्भर करता है। अगर गुरूत्वीय त्वरण का मान अधिक होगा तो भार भी अधिक होगा। गुरूत्वीय त्वरण का मान कम होगा तो भार भी कम होगा। इसलिये अन्तरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल ना होने के कारण भार का मान शून्य हो जाता है।


द्रव्यमान और भार में अन्तर।

द्रव्यमान और भार में निम्नलिखित अन्तर होते है। जो इस प्रकार है।
No द्रव्यमान भार
1. किसी वस्तु में उपस्थित पदार्थ की मात्रा या परिमाण को द्रव्यमान कहते है। पृथ्वी किसी वस्तु को अपनी केन्द्र की ओर जिस आकर्षण बल से खींचती है। उसे उस वस्तु का भार कहते है।
2. द्रव्यमान का SI मात्रक किलोग्राम होता है। भार का SI मात्रक न्यूटन होता है।
3. द्रव्यमान एक अदिश राशि है। क्योकि इसमें परिमाण होता है परन्तु दिशा नही होता है। भार एक सदिश राशि है। क्योकि इसमें परिमाण और दिशा दोनो होता है।
4. द्रव्यमान का मान सभी जगह समान होता है। भार का मान गुरुत्वाकर्षण बल के कारण भिन्न-भिन्न जगहो पर भिन्न-भिन्न होता है।
5. द्रव्यमान का मान कभी शून्य नही हो सकता है। भार का मान गुरुत्वाकर्षण बल ना होने के कारण शून्य हो सकता है।
6. द्रव्यमान का सूत्र- m = w/g भार का सूत्र- w = mg

Post Comment

Previous Post Next Post