इस ब्लॉग में Kali लिनक्स क्या है। इसका उपयोग कहा होता है। तथा Kali लिनक्स के फायदे और नुकसान क्या होता है। इन सब के बारे में जानने की कोशिश करते है। आशा करते है। कि यह ब्लॉग आपको पसन्द आयेगा।

Kali Linux क्या है।

Kali लिनक्स एक Debian Based लिनक्स Distrubution है। यह Free और Open Source है। इसका इस्तेमाल Digital Forensic, Penetration Testing और हैकिंग में किया जाता है। इसको Offensive Security कम्पनी ने विकसित किया है। यह विन्डोज, Mac और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम की तुलना में काफी Secure है। इसका उपयोग Cyber Security के क्षेत्र में सबसे ज्यादा होता है। Kali लिनक्स को पहले BackTrack के नाम से जाना जाता था। यह Bare Metal, Arm, Mobile, Cloud, WSL और Virtual Box इत्यादि Platform के लिये उपलब्ध है। इसका Official वेबसाइट https://www.kali.org है।

Kali Linux का उपयोग।

Kali लिनक्स का उपयोग निम्नलिखित इस प्रकार है।
1- Kali लिनक्स का उपयोग हैकिंग सीखने या हैकिंग करने में किया जाता है।
2- इसका उपयोग वेबसाइट और नेटवर्क की Security कमियो को ढूंढने में किया जाता है।
3- Kali लिनक्स का उपयोग Penetration Testing और Security Audit में किया जाता है।
4- इसका उपयोग किसी सॉफ्टवेयर या Application में Bugs खोजने के लिये किया जाता है।
5- Kali लिनक्स का उपयोग कम्प्यूटर Forensic और Reverse इन्जीनियरिंग में किया जाता है।

Kali Linux के फायदे।

Kali लिनक्स के बहुत सारे फायदे होते है। लेकिन उनमें से कुछ इस प्रकार है।

Secure

Kali लिनक्स एक Secure लिनक्स Distrubution है। यह विन्डोज और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम की तुलना में काफी Secure है। और इसमें Virus का खतरा भी अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम की तुलना में कम रहता है।

Free And Open Source

यह Free और Open Source है। इसका Source Code इन्टरनेट पर उपलब्ध है। इसको मुफ्त में Download करके इस्तेमाल किया जाता है।

Pre-loaded Tools

Kali लिनक्स में बहुत सारे Security और Penetration के Tools पहले से Loaded आते है। यह लगभग 600 से अधिक उपयोगी Tools के साथ आता है। जिसमे Wireshark, Crunch, Aircrack-ng, Nmap और Metasploit इत्यादि शामिल है।

Stable

यह Stable लिनक्स Distrubution है। इसमें ज्यादातर काम Command Line से होता है। इसलिये सिस्टम के Crash या Down होने की संभावना कम होती है।

Multiple Language Support

Kali लिनक्स कई भाषाओ को Support करता है। क्योकि इसका इस्तेमाल अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर होता है। यह विशेषता अपने उपयोगकर्ताओ को उनके मूल भाषा में काम करने में सक्षम बनाता है।


Hierarchy File Syatem

इसका फाइल सिस्टम Hierarchy मानक का अनुपालन करता है। जिससे Kali लिनक्स के Binaries, Libraries और Support Files इत्यादि को आसानी से खोजा जा सकता है।

Customizability

Kali लिनक्स को अपने आवश्यकता अनुसार Customise भी किया जा सकता है। Customise करके इससे एक नया लिनक्स Distribution भी बनाया जा सकता है।

Community Support

इसकी Community सपोर्ट काफी बड़ा और सक्रिय है। जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है। इसमें Kali लिनक्स की वेबसाइट और ब्लॉग, Kali लिनक्स Forums और Kali लिनक्स IRC चैनल इत्यादि है।

Kali Linux के नुकसान।

Kali लिनक्स के निम्नलिखित नुकसान होते है।
1- Kali लिनक्स थोड़ा धीमा है।
2- यह Beginers के लिये सही नही है।
3- Kali लिनक्स में कुछ सॉफ्टवेयर खराब हो सकते है।
4- यह बहुत अधिक Junk Space लेता है।

Post Comment

Previous Post Next Post