jQuery क्या है।
jQuery एक JavaScript की Free और Open Source Library है। इसको John Resig ने जनवरी 2006 में विकसित किया था। यह काफी तेज और Light Weight होता है। jQuery लगभग सभी Browser पर काम करता है। इसका आदर्श वाक्य "Write Less, Do More" है। jQuery वेब Development के लिये HTML Document Traversing, Event Handling, Animation और Ajax Interaction को सरल बनाता है। इसकी Official वेबसाइट https://jquery.com है। jQuery एक वेब Developer के जीवन को आसान बनाता है। यह कई Built-In Function प्रदान करता है जिसके उपयोग से विभिन्न कार्यो को आसानी से और जल्दी से पूरा किया जा सकता है। वेब Development में जिस Effect को लगाने के लिये JavaScript में बड़े बड़े Code लिखने पड़ते है। उसी Effect को jQuery में कम से कम Code हो जाता है। जिससे समय की बचत होती है। jQuery का इस्तेमाल आजकल Google, Microsoft और Netflix जैसी बड़ी बड़ी कम्पनिया कर रही है।jQuery में Hello World
<!DOCTYPE html>
<head>
<meta charset="UTF-8">
<meta name="viewport" content="width=device-width, initial-scale=1.0">
<script src="https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/jquery/3.6.0/jquery.min.js"></script> // Using CDN
<script type="text/javascript" src="js/jquery.min.js"></script> // Using Local
</head>
<body>
// jQuery Code Start
<script>
$(document).ready(function(){
$("#msgId").html("Hello World!");
});
</script>
// jQuery Code Stop
<div id="msgId"> </div>
</body>
</html>
jQuery के Version
jQuery के प्रमुख वर्जन इस प्रकार है।No | Version | Release |
---|---|---|
1 | jQuery 1 | अगस्त 2006 |
2 | jQuery 1.1 | जनवरी 2007 |
3 | jQuery 1.2 | सितम्बर 2007 |
4 | jQuery 1.3 | जनवरी 2009 |
5 | jQuery 1.4 | जनवरी 2010 |
6 | jQuery 1.5 | जनवरी 2011 |
7 | jQuery 1.6 | मई 2011 |
8 | jQuery 1.7 | नवम्बर 2011 |
9 | jQuery 1.8 | अगस्त 2012 |
10 | jQuery 1.9 | जनवरी 2013 |
11 | jQuery 1.10 | मई 2013 |
12 | jQuery 1.11 | जनवरी 2014 |
13 | jQuery 1.12 | जनवरी 2016 |
14 | jQuery 2.0 | अप्रैल 2013 |
15 | jQuery 2.1 | जनवरी 2014 |
16 | jQuery 2.2 | जनवरी 2016 |
17 | jQuery 3.0 | जून 2016 |
18 | jQuery 3.1 | जुलाई 2016 |
19 | jQuery 3.2 | मार्च 2017 |
20 | jQuery 3.3 | जनवरी 2018 |
21 | jQuery 3.4 | मार्च 2019 |
22 | jQuery 3.5 | मार्च 2020 |
23 | jQuery 3.6 | मार्च 2021 |
नोट- मार्च 2021 तक। |
jQuery के लाभ।
jQuery के निम्नलिखित लाभ होते है।1- jQuery एक Platform Independent होता है।
2- यह Simplicity को बढ़ावा देता है।
3- jQuery का उपयोग करना अन्य JavaScript की Library की तुलना में काफी आसान है।
4- यह सीखने में भी आसान होता है।
5- jQuery लगभग सभी Browser पर काम करता है।
6- यह Fast, Light Weight और Flexible होता है।
7- jQuery मुफ्त और Open Source है।
8- यह Ajax को भी Support करता है।
इसे भी पढ़ें।
1. PHP क्या है। PHP की विशेषताएं बताइये।
jQuery के नुकसान।
jQuery के नुकसान इस प्रकार है।1- jQuery की Functionality सीमित होती है।
2- इसको सीखने से पहले JavaScript का Knowledge होना चाहिये।
3- jQuery के लिये CSS पर ज्ञान होना आवश्यक है।
4- jQuery को Run कराने के लिये JavaScript फाइल की आवश्यकता होती है।
JavaScript और jQuery में अन्तर।
JavaScript और jQuery में अन्तर इस प्रकार है।No | JavaScript | jQuery |
---|---|---|
1 | JavaScript एक Dynamic और Interpreted प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। | jQuery एक JavaScript की Library है। |
2 | इसमें पूरा JavaScript का Code लिखना होता है। | इसमें केवल आवश्यक jQuery का Code लिखना होता है। |
3 | JavaScript को Brendan Eich ने 1995 में विकसित किया था। | jQuery को John Resig ने 2006 में विकसित किया था। |
4 | यह Heavy Weight होता है। | यह Light Weight होता है। |
5 | यह किसी पर निर्भर नही होता है। | यह JavaScript पर निर्भर होता है। |
6 | JavaScript धीमा DOM बनाता है। | jQuery तेज DOM बनाता है। |
Post a Comment