JavaScript क्या है।
JavaScript एक Scripting प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसका विकास Brendan Eich द्वारा 1995 में NetScape में हुआ था। यह लैंग्वेज Dynamic और Light Weight होता है। JavaScript वेबपेज पर जटिल सुविधाओ को Implement करने की अनुमति देता है। इससे वेबपेज Interactive और Attractive लगता है। इससे वेबसाइट में Image Slider और Animation Effect भी लगाया जाता है। यह एक Interpreted प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। और यह Object Oriented प्रोग्रामिंग को भी सपोर्ट करता है। इस लैंग्वेज को पहले LiveScript के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में NetScape नेे इसका नाम बदलकर JavaScript रखा। यह लगभग सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रसिद्ध Web Browser में काम करता है। अगर JavaScript का उपयोग अलग से फाइल बनाकर करना है तो इसका Extainsaion .js होता है। यह लैंग्वेज Client Side पर Run होता था। लेकिन NodeJs के आने की वजह से Server Side पर भी Run होता है।JavaScript में Hello World
<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
</head>
<body>
<!--- Start JavaScript -->
<script>
document.write("Hello World");
</script>
<!--- Stop JavaScript -->
</body>
</html>
JavaScript का उपयोग।
JavaScript का निम्नलिखित उपयोग होता है।1- JavaScript का उपयोग करके वेबसाइट में Image Slider तथा Animation Effect लगाया जाता है।
2- JavaScript का उपयोग Web Application बनाने के लिये किया जाता है।
3- JavaScript का उपयोग वेबसाइट में Form को Validate करने के लिये भी किया जाता है।
4- JavaScript का उपयोग करके Browser में चलने वाला Game भी बनाया जा सकता है।
5- NodeJs की वजह से JavaScript का उपयोग Web Server बनाने के लिये भी किया जा सकता है।
JavaScrip के फायदे।
JavaScript के निम्नलिखित फायदे होते है।1- यह एक प्रचलित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसलिये इसको सीखना आसान होता है।
2- JavaScript लगभग सभी प्रसिद्ध Web Browser पर तेजी से काम करता है।
3- इसका उपयोग करने से Server पर कम Load पड़ता है। क्योंकि यह Client Side पर Run होता है।
4- JavaScript को किसी भी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
5- यह एक Interpreted प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसलिये इसे Compile नही करना पड़ता है।
6- JavaScript का हमेशा Update आता रहता है।
इसे भी पढ़ें।
1. C लैंग्वेज क्या है। C और C++ लैंग्वेज में क्या अन्तर होता है।
JavaScript के नुकसान।
JavaScript के निम्नलिखित नुकसान हाेते है।1- वेबसाइट में JavaScript जब Client Side पर Run होता है तब सुरक्षा का Issue रहता है।
2- JavaScript अलग अलग Browser पर अलग अलग तरह से काम करता है।
3- वेबसाइट में JavaScript का प्रयोग करने पर उपयोगकर्ता Browser में Code को देख सकता है।
4- JavaScript का इस्तेमाल नेटवर्क Application के साथ नही हो सकता है। क्योंकि इसका कोई Support उपलब्ध नही है।
Post a Comment