आजकल Git बहुत ही प्रचलित है। इसका उपयोग बहुत सारे सॉफ्टवेयर कम्पनियो में हो रहा है। इसलिये इस ब्लॉग में Git और GitHub क्या होता है। Git की विशेषताये क्या है। तथा इन दोनों में क्या अन्तर होता है। इन सब के बारे में जानने की कोशिश करते है। आशा करते है कि यह ब्लॉग काफी आपको पसन्द आयेगा।

Git क्या है।

Git एक Distributed Version Control System है। इसका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर विकसित करने के दौरान Source Code में हुये परिवर्तनो को Track करने में किया जाता है। Git को Linus Torvalds ने 2005 में विकसित किया गया था। इन्होंने Linux ऑपरेटिंग सिस्टम को भी विकसित किया था। यह Free और Open Source है। इसका Focus Code Sharing और Code Collaborate पर होता है। Git का इस्तेमाल Private और Public दोनो तरह से होता है। यह कई Developer को एक साथ काम करने की अनुमति प्रदान करता है। Git का लक्ष्य Speed, Data Integraty और Non-linear Wrkflows शामिल है। इसकी Official वेबसाइट https://git-scm.com है।

GitHub क्या है।

GitHub एक वेब Based Hosting Service है। इसमें Git के Repository को Host किया जाता है। इसका उपयोग Code Share करने तथा Realtime Collaboration में भी किया जाता है। इसको Tom Preston-Werner, Chris Wanstrath और PJ Hayett ने मिलकर विकसित किया था। और अप्रैल 2008 में Launch किया गया था। GiHub का उपयोग करके एक टीम, एक साथ एक Project पर काम कर सकती है। Bitbucket, Gitlab इसके Alternate GitHub की वेबसाइट https://github.com है।

Git की विशेषताएं।

Git की निम्नलिखित विशेषताये होती है। जो इस प्रकार है।

Track History

Git सॉफ्टवेयर विकसित करने के दौरान Source Code में हुये परिवर्तनो को Track करता है। और Source Code की History को भी सुरक्षित रखता है।

Distributed System

यह Git की सबसे बेहतरीन विशेषता है। जब Git उपयोगकर्ता अपना कम्प्यूटर बदलता है तो वह पूरे Repository का Clone बना सकता है। जिससे Git उपयोगकर्ता को काम करने में कोई समस्या नही होता है।

Free And Open Source

Git को इन्टरनेट से मुफ्त में Download किया जाता है। यह एक Open Source सॉफ्टवेयर है। और GPL (General Public Licence) के अन्तर्गत आता है।

Security

Git सुरक्षित है। यह SHA1 (Secure Hash Function) एल्गोरिथम का उपयोग करता है। इससे Source Code सुरक्षित रहता है। यह Source Code की History को आकस्मिक क्षति से भी बचाता है।

Fast And Light Weight

Git एक तेज और Light Weight सॉफ्टवेयर है। यह काफी तेजी से काम करता है। क्योकि इसमें अधिकतर काम Local पर होता है। और बदलाव किये गये Files को Central Repository पर Push किया जाता है।

Non-linear Development

Non-linear Development की सहायता से Git कई सारे उपयोगकर्ता को अलग अलग स्थान से Remotly किसी Project पर कार्य करने की अनुमति देता है। इसमें उपयोगकर्ता Project के किसी एक Part पर कार्य करेगा। और उस Project को Update करेगा।

Scalability

Git एक Scalable सॉफ्टवेयर है। अर्थात जब Git पर User की संख्या बढ़ाया जाता है तो Git इसे आसानी से Handle कर लेता है।


Git के प्रचलित कमाण्ड।

Git के बहुत सारे कमाण्ड होते है। लेकिन उनमें से कुछ प्रचलित कमाण्ड इस प्रकार है।
 git clone  // Download Repository 
git init // Initilization
git status // Check Status
git branch // Check Current Branch
git add // Add Files
git commit -m "message" // Code Commit With Message
git pull origin master // Code Pull From Repository
git push origin master // Code Push To Repository

Git और GitHub में अन्तर।

Git और GitHub में निम्नलिखित अन्तर होता है।
No Git GitHub
1 Git एक सॉफ्टवेयर है। Github एक Hosting Service है।
2 Git का Focus Code Sharing पर होता है। GitHub का Focus Source Code Hosting पर होता है।
3 Git को Locally कम्प्यूटर में Install किया जाता है। GitHub वेब पर Host किया गया है।
4 Git एक CLI (Command Line Interface) Tool है। GitHub GUI (Graphical User Interface) है।
5 Git Open Source है। Github Open Source नही है।
6 Git को 2005 में Release किया गया था। GitHub को 2008 में Launch किया गया था।
7 Git को Linux Foundation Maintain करता है। GitHub को Microsoft Corporation Maintain करता है।
8 Git में User Management System नही है। GitHub में Inbuilt User Management System है।

Post Comment

Previous Post Next Post