इस ब्लॉग में डेटाबेस और DBMS क्या होता है। डेटाबेस के उदाहरण। डेटाबेस की विशेषताएं और कमियॉ एंव डेटाबेस के उपयोग के बारे
में। तथा डेटाबेस कितने प्रकार के होते है। इन सभी के बारे में जानने की कोशिश करते है। आशा करते है कि यह ब्लॉग आपको जरूर
पसन्द आयेगा।
Database क्या है।
डेटाबेस डाटा स्टोर करने का एक व्यवस्थित तरीका होता है। डाटाबेस में Table होते है। और इसके अन्दर Column होते है। जिसमें
कई प्रकार का डाटा स्टोर किया जाता है। डाटा व्यवस्थित होने के कारण जरूरत पड़ने पर डाटा को Access और Manage करने में आसानी
होती है। डेटाबेस को अच्छे से समझने के लिये एक उदाहरण लेते है।
उदाहरण के लिये -
आज बहुत से छोटे स्कूलो में जब विघार्थियो का Admission होता है, तो विघार्थी का नाम, पिता का
नाम, माता का नाम, एड्रेस तथा अन्य सभी जानकारियो को रजिस्टर पर नोट किया जाता है। लेकिन बड़े कालेजो एंव विश्वविघालयो में
विघार्थियो का Admission होता है, तो विघार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, एड्रेस तथा अन्य सभी जानकारियो को रजिस्टर
पर नोट करने के अलावा कम्प्यूटर और सॉफ्टवेयर की सहायता से डेटाबेस में व्यवस्थित तरीके से Store किया जाता है।
DBMS क्या होता है।
DBMS का पूरा नाम
Database Management System होता है। यह एक साफ्टवेयर होता
है। जिसकी सहायता से डेटाबेस को Create, Delete, Update तथा Manage किया जाता है। DBMS की सहायता से उपयोगकर्ता डाटा को
आसानी से Access और Analysis कर सकते है। DBMS के निम्नलिखित उदाहरण है। जैसे- Microsoft Excel, Sql Server, MySql और Oracle
इत्यादि।
Database की विशेषताएं।
डेटाबेस की निम्नलिखित विशेषताएं इस प्रकार है।
1- डेटाबेस में डाटा को
क्रमबध्द Store किया जाता है। जिसको हम Sorting कह सकते है।
2- डेटाबेस में डाटा की Security और Privacy का
प्रबन्घ अच्छे से होता है।
3- डेटाबेस में डाटा का Backup और Recovery पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
4- डेटाबेस में कम Space में अधिक डाटा Store किया जा सकता है।
5- डेटाबेस को Multiple उपयोगकर्ता एक
साथ Access कर सकते है।
6- डेटाबेस में किसी भी डाटा का Duplicate नही होता है। अर्थात् डेटाबेस Redundancy को
कम करता है।
Database की कमियॉ।
डेटाबेस की निम्नलिखित कमियॉ इस प्रकार है।
1- इसमे इस्तेमाल होने वाले
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का Cost अधिक हो सकता है।
2- डेटाबेस का आकार बड़ा और Complexity जटिल होता है।
इसलिये इसको Handle करने के लिये एक अच्छे Database इन्जीनियर की आवश्यकता पड़ती है।
3- डेटाबेस के सिस्टम
में अचानक डेटाबेस Failure हो जाने वजह से महत्वपूर्ण डाटा का Loss भी हो सकता है।
Database के उपयोग।
डेटाबेस का उपयोग वैसे तो बहुत से क्षेत्रो में किया जाता है। लेकिन उनमें से कुछ इस प्रकार
है।
1. बैकिंग में
बैकिंग के क्षेत्र के डेटाबेस का उपयोग बैंको के Staff तथा बैंको के Customer का डाटा सुरक्षित
करने के लिये किया जाता है। इसलिये आजकल हर एक बैंको में डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाता है।
2. सोशल मीडिया नेटवर्क में
सोशल मीडिया नेटवर्क में भी डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाता है। हम सभी लोग Facebook,
Instagram और Instagram जैसे अन्य सोशल साइट्स का इस्तेमाल करते है। और इन्ही सोशल साइट्स पर अपने Information को डेटाबेस
में Store करते है।
3. शॉपिंग वेबसाइट में
किसी भी शॉपिंग वेबसाइट (Flipkart तथा Amazon) में डेटाबेस का इस्तेमाल जरूर किया जाता है।
क्योकि डेटाबेस की सहायता से ही शॉपिंग वेबसाइट में प्रोडक्ट की जानकारी, कस्टमर की Personal जानकारी तथा अन्य सभी जानकारियो
को Store किया जाता है।
4. रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम में
रेलवे की रिजर्वेशन सिस्टम में भी डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाता है। क्योकि रेलवे
की टिकट बुकिंग के दौरान पैसेन्जर की पूरी जानकारी रेलवे की डेटाबेस में Store होता है।
5. लाइब्रेरी मैनेजमेन्ट सिस्टम में
किसी कॉलेज या स्कूल की लाइब्रेरी में विधार्थियो द्वारा लिया गया बुक या
वापस किया गया बुक की पूरी जानकारी डेटाबेस में Store किया जाता है। इसलिये लाइब्रेरी मैनेजमेन्ट सिस्टम में भी डेटाबेस का
इस्तेमाल किया जाता है।
6. उद्योग क्षेत्र में
किसी कम्पनी या कारखाना में कितने प्रोडक्ट का निर्माण हुआ, कितने इन्जीनियर थे, कितने
मजदूर काम किये, कितने दिन का समय लगा तथा कितना पैसे खर्च हुये इत्यादि जानकारी डेटाबेस में Store किये जाते है।
Database के प्रकार।
वैसे तो डेटाबेस कई प्रकार के होते है। लेकिन उनमे से जो डेटाबेस प्रचलित है, वह इस प्रकार
है।
1. Centralized Database
Centralized Database एक ऐसा डेटाबेस होता है। जिसमें सम्पूर्ण डाटा किसी Single
कम्प्यूटर सिस्टम पर Store और Manage किया जाता है। और यह किसी Single लोकेशन पर स्थापित होते है। इसमें Multiple यूजर
नेटवर्क के माध्यम सें डेटाबेस के सम्पूर्ण डेटा को Access कर सकते है।
2. Distributed Database
Distributed Database एक ऐसा डेटाबेस होता है। जिसमें Multiple डेटाबेस कम्प्यूटर
नेटवर्क के माध्यम से एक साथ जुड़े होते है। जो अलग-अलग लोकेशन पर स्थापित होते है। और एक Single डेटाबेस की तरह महसूस होते
है।
3. Hierarchical Database
Hierarchical Database एक ऐसा डेटाबेस होता है। जिसमें डाटा को Tree Struture में
व्यवस्थित किया जाता है। जैसे एक पेड़ में कई शाखा होते है। वैसे इसमें प्रत्येक रिकार्ड के लिये एक Parent तथा कई Child
होते है।
4. Relational Database
Relational Database एक पावरफुल और Flexible डेटाबेस होता है। इसकी बनावट Table जैसी होती
है। इसमें Row और Column होते है। जिसमें डाटा को व्यवस्थित तरीके से Store किया जाता है। इस डेटाबेस में Row को Record तथा
Column को Field कहते है। इसमें Table को डेटाबेस की भाषा में Relation कहते है। इसमें एक Unique Field होता है। जिसे Key
कहते है। इसी Key की सहायता से Tables को आपस में कनेक्ट किया जाता है।
5. Object Oriented Database
Object Oriented Database एक ऐसा डेटाबेस होता है। जिसमें डाटा को Object के रूप में
Store किया जाता है। अर्थात यह डेटाबेस Object Oriented प्रोग्रामिंग के सिद्धान्तो का पालन करती है। इस डेटाबेस का इस्तेमाल
Real World Entity को उसके सम्बन्ध बताने के लिये किया जाता है। इसमें Audio, Video तथा Graphics का भी इस्तेमाल किया जा
सकता है।
6. Network Database
Network Database एक ऐसा डेटाबेस होता है। जिसमें डाटा को Graph की तरह व्यवस्थित किया जाता
है। इस डेटाबेस में एक Child रिकार्ड के एक से अधिक Parent रिकार्ड हो सकता है। अर्थात यह डेटाबेस Hierarchical Database का
विस्तारित रूप होता है।
Post a Comment