इस ब्लॉग में Algorithm क्या है। Algorithm के उदाहरण, इसके फायदे और नुकसान क्या होता है। तथा Algorithm की Complexity कितने प्रकार की होती है। इन सब के बारे में जानने की कोशिश करते है। आशा करते है कि यह ब्लॉग आपको पसन्द आयेगा।

Algorithm क्या है।

Algorithm निर्देशो का एक ऐसा समूह होता है जो किसी समस्या या कार्य को Step By Step हल करता है। प्रोग्रामिंग की Terms में Algorithm का लक्ष्य इच्छानुसार Result को प्राप्त करना होता है। किसी Algorithm को एक से अधिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में Implement किया जा सकता है।

दूसरे शब्दो में -

कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के Term में किसी Specific समस्या को हल करने के लिये Step By Step लिखा गया निर्देशो का समूह Algorithm कहलाता है।

Algorithm का उदाहरण।

दो संख्याओं का Sum करना।
Step 1- Start
Step 2- Variable A, B, Sum
Step 3- Read A, B
Step 4- Sum = A + B
Step 5- Display Sum
Step 6- Stop

Algorithm के फायदे।

Algorithm के निम्नलिखित फायदे होते है।
1- Algorithm को समझना काफी आसान होता है।
2- Algorithm की सहायता से किसी बड़ी Problem को छोटे छोटे हिस्सो में बांटकर Solve किया जाता है।
3- यह किसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर Dependent नही होता है। अर्थात Algorithm बनाने के बाद इसका Code किसी भी लैंग्वेज में लिखा जा सकता है।
4- Algorithm को Debug करना काफी आसान होता है। क्योंकि इसके प्रत्येक चरण में अपना Logical क्रम होता है।
5- एक Algorithm एक निश्चित प्रक्रिया का उपयोग करता है।

Algorithm के नुकसान।

Algorithm के निम्नलिखित नुकसान होते है।
1- Algorithm को बनाने में काफी समय लगता है।
2- Algorithm में बड़े कार्य को करना जटिल होता है।
3- इसमें Branching और Looping को दिखाना काफी मुश्किल होता है।

Algorithm की Complexity

Algorithm की Complexity दो प्रकार की होती है।
1- Time Complexity
2- Space Complexity


1. Time Complexity

किसी एक Algorithm के Process में लगने वाला कुल समय की मात्रा Time Complexity कहलाता है। Algorithm की Time Complexity को व्यक्त करने के लिये सबसे ज्यादा O(n) - Big O Notation का इस्तेमाल किया जाता है। इसको व्यक्त करने के सभी Notation इस प्रकार है।
1- O(n) - Big O
2- Θ(n) - Big Theta
3- Ω(n) - Big Omega

2. Space Complexity

किसी एक Algorithm के Process में लगने वाला कुल Space की मात्रा Space Complexity कहलाता है। किसी Algorithm की Space Complexity को O(n) - Big O Notation से व्यक्त किया जाता है।

Post Comment

Previous Post Next Post