Java क्या है।
Java एक General Purpose High Level प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसे Sun MicroSystems के James Gosling ने सन् 1995 में विकसित किया था। Java एक Simple और Secure प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। यह Platform Independent होता है। इसमें Source Code को Compiler की सहायता से Byte Code में बदला जाता है। और इसी Byte Code को JVM (Java Virtual Machine) की सहायता से किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर Run कराया जाता है।Java के Version
Java के निम्नलिखित वर्जन इस प्रकार है।No | Version | Release |
---|---|---|
1 | JDK Beta | 1995 |
2 | JDK 1.0 | जववरी 1996 |
3 | JDK 1.1 | फरवरी 1997 |
4 | J2SE 1.2 | दिसम्बर 1998 |
5 | J2SE 1.3 | मई 2000 |
6 | J2SE 1.4 | फरवरी 2002 |
7 | J2SE 5.0 | सितम्बर 2004 |
8 | Java SE 6 | दिसम्बर 2006 |
9 | Java SE 7 | जुलाई 2011 |
10 | Java SE 8 | मार्च 2014 |
11 | Java SE 9 | सितम्बर 2017 |
12 | Java SE 10 | मार्च 2018 |
13 | Java SE 11 | सितम्बर 2018 |
14 | Java SE 12 | मार्च 2019 |
15 | Java SE 13 | सितम्बर 2019 |
16 | Java SE 14 | मार्च 2020 |
नोट- मार्च 2020 तक। |
Java में Hello World
public class Main { public static void main(String[] args) { System.out.println("Hello World"); } }
Java के उपयोग।
Java प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बहुत सारे उपयोग है। लेकिन उनमें से कुछ इस प्रकार है।1- Standard एप्लीकेशन में।
2- वेब एप्लीकेशन में।
3- मोबाइल एप्लीकेशन में।
4- Enterprise एप्लीकेशन में।
5- डेस्कटॉप एप्लीकेशन में।
6- मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में।
7- Embedded सिस्टम में।
8- रोबोटिक्स में।
9- Games इत्यादि में।
Java Edition
Java में चार Platform/Edition होता है।1- Java SE (Java Standard Edition)
2- Java EE (Java Enterprise Edition)
3- Java ME (Java Micro Edition)
4- Java FX
Java की विशेषताएं।
Java की मुख्य विशेषताये निम्नलिखित इस प्रकार है।Simple
Java एक ऐसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसे सीखना और समझना बहुत आसान होता है। Java में ऐेसे Feature को Remove कर दिया गया है। जो C और C++ में Complex थे। इसलिये Java एक Simple प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।Object Oriented
यह प्रोग्रामिंग लैंग्वेज Object Oriented Programming (Oops) को सपोर्ट करता है। जिससे हम Code को आसानी से समझ सकते है। और किसी दूसरे फाइल में इस्तेमाल भी कर सकते है। Java में Object Oriented के चार Pillar होते है।1- Encapsulation
2- Inheritance
3- Abstraction
4- Polymorphism
Secure
Java एक Secure प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। क्योंकि इसमें Pointer का Concept नही होता है। जिससे कि Java में किसी भी तरह का Virus ठीक से काम नहीं करता है।Portable
Java एक Portable लैंग्वेज है। क्योंकि इसके Byte Code लगभग हर किसी सिस्टम पर Run कराया जा सकता है। इसको किसी एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम पर आसानी से Run कराया जा सकता है। इसलिये Java एक Portable प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।Rubust
Java एक Rubust प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसमें Garbage Collection अपने आप होता है। और इसमें जो भी Error आता है। उसे आसानी से हल किया जा सकता है। Java में मेमोरी Allocation बहुत ही अच्छा होता है।Dynamic
यह लैंग्वेज Dynamic होती है। Dynamic का मतलब होता है अगर कोई Java प्रोग्राम Run हो रहा है। तो उसके RunTime में किसी दूसरे Java क्लास, Method, Object या Library को जोड़ देना।Platform Independent
Java एक ऐसा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसका Byte Code किसी दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम पर JVM की सहायता से Run कराया जा सकता है। क्योंकि Source Code को पहले Byte Code में बदला जाता है। इसलिये यह प्रोग्रामिंग लैंग्वेज Platform Independent होता है।Multi Threaded
Java एक Multi Threaded प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसमें Concept के द्वारा किसी एक Java प्रोग्राम में कई Task एक साथ Excute किया जाता है। इसलिये Java एक Fast प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी मानी जाती है।Distributed
Java के प्रोग्राम को इंटरनेट से Excute किया जा सकता है। इसके प्रोग्राम को हम विभिन्न Platform पर भी Execute करा सकते है। इसलिये Java एक Distributed प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी है।High Performance
Java प्रोग्रामिंग लैंग्वेज अन्य Interpreted प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की तुलना में काफी Faster होता है। इसका Byte Code Native Code के काफी Close होता है। इसलिये Java लैंग्वेज का Performance High होता है। लेकिन यह लैंग्वेज अन्य Compiled प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे- (C And C++) से कुछ Slow होता है।इसे भी पढ़ें।
1. C लैंग्वेज क्या है। C और C++ लैंग्वेज में क्या अन्तर होता है।
Java के नुकसान।
Java के निम्लिखित नुकसान इस प्रकार है।1- Java प्रोग्राम अधिक मेमोरी की खपत करता है। क्योंकि जावा लैंग्वेज Virtual मशीन के ऊपर चलता है।
2- Java द्वारा विकसित किया गया GUI Application उतना आकर्षित नही लगता है।
3- Java स्वचालित Garbage Collection प्रदान करता है। इसको प्रोग्रामिंग द्वारा नियंत्रित नही किया जा सकता है।
4- Java प्रोग्राम Run कराने के लिये अधिक मेमोरी और प्रोसेसिंग की आवश्यकता होती है। जिससे हार्डवेयर की लागत बढ़ जाती है।
Post a Comment